Hamirpur News: झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
हमीरपुर, जुलाई 28 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। मंगलवार को मौसम ने अचानक पलटी मारी और दोपहर में झमाझम बारिश हुई। इससे कस्बा वासियों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं कई रास्ते कीचड़ और पानी से लबालब हो गए। सर्वाधिक मुसीबत दुग्ध डेयरी मार्ग में हुई बारिश से पूरा मार्ग तालाब बन गया। यहां के निवासी रामसनेही साहू, संत दयाल, अनूप राज, राजू, बुद्धि प्रकाश आदि ने बताया कि दुग्ध डेयरी मार्ग की हालत बेहद खस्ता है। बारिश होते ही पूरा मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है। नगर पंचायत में शिकायत के बाद मार्ग की दुर्दशा पर सुधार नहीं हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने बताया कि दुग्ध डेयरी मार्ग पीडब्ल्यूडी के अधीन है। मार्ग की दुर्दशा को देखकर वह मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्राचार भी कर चुके हैं। इसके बाद विभाग ने इस मार्ग पर कार्य नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.