हमीरपुर, जुलाई 28 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। कस्बे में हो रहे नगर पंचायत के विकास कार्य के दौरान पानी की पाइप तीन जगह से टूट गई। जिससे मंगलवार सुबह से देर शाम तक कई हजार लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। कस्बे के हाईवे के किनारे व बेरी रोड़ पर नगर पंचायत द्वारा फ़ुटपात पर इंटरलॉकिंग का काम करवाया जा रहा है। जिसके काम के दौरान जेसीबी मशीन से खुदाई करवाई जा रही है। उसी खुदाई के दौरान बेरी तिराहे से बेरी रोड़ के किनारे किनारे गई जल संस्थान की पाइप लाइन टूट गई है। जिनसे पूरा दिन पानी की मोटी धार निकलती रही। जिसमे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इस संबंध में जल संस्थान के राजेन्द्र यादव ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते पाइप लाइन टूटी है। हमारे पास उस पाइप लाइन को सही करने के लिए कोई सामान नही है। जब समान मिलेगा तभी उसकी मरम्मत ...