हमीरपुर, जुलाई 15 -- Hamirpur News: हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव वंदना अग्रवाल ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार में विधिक सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सचिव ने महिला बैरक में 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग के बंदियों के लिए स्थापित युवा बैरक, विधिक सहायता क्लीनिक (लीगल एड क्लीनिक) तथा विधिक सहायता हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें नि:शुल्क विधिक सहायता, उनके विधिक अधिकारों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।इसी यह...