Hamirpur News: जिले भर में हर्षोल्लास से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
हमीरपुर, सितम्बर 4 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जिले में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। आकर्षक झांकियां सजाने के लिए सुबह से ही फूल, फलों व सजावटी सामान की दुकानों में खरीददारी करने वालों की पूरे दिन भीड़ लगी रही। इस दौरान लोगों ने व्रत रखने के बाद देर रात जन्मोत्सव मनाने के बाद व्रत का पारण किया। भादो मास की अष्टमी पर योगीराज भागवन श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर घर-घर आकर्षक झांकियां सजाई गई। इसके साथ ही मुख्यालय के बल्दाऊ मंदिर में आकर्षक झांकी सजाने के साथ मंदिर को भी भव्य तरीके से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव मनाने के लिए पूरे दिन व्रत रखा। रात के 12 बजते ही शंख-घड़ियाल बजने के साथ ही हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, भये प्रकट दीनदयाला के जयघोष गूंज उठे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए लोगों ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.