हमीरपुर, अक्टूबर 16 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। बैंक से कर्जा लेकर हार्वेस्टर खरीदने वाला किसान ने परिवार संग शुक्रवार को बैंक में हंगामा खड़ा कर दिया। किसान बैंक द्वारा किस्त अदा न करने पर हार्वेस्टर उठा ले जाने से नाराज था। पत्नी और बच्चों संग किसान ने पुड़िया में संदिग्ध जहरीला पदार्थ लेकर बैंक पहुंचा और परिवार संग खाकर जान देने की धमकी देने लगा। इससे बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसने किसी तरह किसान को समझा-बुझाकर काबू में किया। इस घटना से बैंक के अंदर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

कर्ज और हार्वेस्टर की जब्ती जरिया थानाक्षेत्र के कछवाकलां गांव निवासी किसान लाल सिंह ने दो साल पहले हार्वेस्टर मशीन खरीदने के लिए भारतीय स्टेट बैंक शाखा मंडी (एडीबी) बैंक से जमीन और 70 ग्राम सोना जमानत के तौर पर...