हमीरपुर, जुलाई 22 -- Hamirpur News: हमीरपुर। जनपद में 16 से 22 जुलाई चले 'भूजल सप्ताह' का बुधवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ एके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को जन-जन का अभियान बनाने तथा प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में सीडीओ ने कहा कि "जल संरक्षण करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प" केवल एक नारा नहीं, बल्कि वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है तथा जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पानी की हर एक बूंद संचय करना जरूरी बैठक का विवरण बैठक में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, ल...