हमीरपुर, सितम्बर 5 -- Hamirpur News: मुस्करा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के शिवानी डेरा में शनिवार को जमीन पर चारा हटाने को लेकर एक ही परिवार के चचेरे भाइयों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करने के बाद तमंचे से फायर किया गया, जो मिस हो गया। इसके बाद भाले और डंडे से हमला कर दिया गया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। शिवानी डेरा निवासी 50 वर्षीय नारायण पाल अपने घर के पास पड़ी खाली जमीन पर चारा हटा रहे थे। इसी दौरान जमीन से सटे खेत का मालिक चचेरा भाई वीरपाल, उसका पुत्र आनंद और पत्नी ऊषा ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने नारायण पाल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। नारायण पाल द्वारा गाली देने से मना करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आनंद ने जान से मारने की नीयत से ...