हमीरपुर, अक्टूबर 30 -- Hamirpur News: कुरारा। थानाक्षेत्र के पारा गांव निवासी ग्रामीण ने मारपीट करने की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पारा गांव निवासी विष्णुकुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को अपनी जमीन पर अपना ट्रैक्टर ट्रॉली, थ्रेसर खड़ा कर रहा था। तभी गांव निवासी रणधीर सिंह, इनके पुत्र श्याम सिंह, राम सिंह, अखिलेश व मानवेंद्र व शिवेंद्र पुत्रगण कामता, व नीलू सिंह,कमल सिंह, योगेन्द्र सिंह, किशन सिंह, राघवेंद्र सिंह ने एक राय होकर लाठी डंडे व पत्थर से मारा पीटा। जिससे कपिल व भूरेलाल, रामायण को चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त सभी लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पड़ोसी युवकों ने मिलकर की मारपीटकुरारा। थानाक्षेत्र के जखेला गांव निवासी अंकित सिंह ने गांव निवासी राहुल उर्फ...