हमीरपुर, अक्टूबर 24 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे की रिमझिम इस्पात फैक्ट्री में हुए हादसे में झुलसा क्रेन ऑपरेटर केजीएमयू लखनऊ में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। परिजन उसकी जान बचाने के लिए घर की जमा पूंजी पानी की तरह बहा रहे हैं। वही अभी तक फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से उन्हें फूटी कौड़ी की मदद नहीं मिली है। गत गुरुवार को बसंत नगर का निवासी 56 वर्षीय रामकिशोर प्रजापति रिमझिम इस्पात में कार्य करते समय गर्म लोहा गिरने से उसकी लौ से बुरी तरह से झुलस गया था। रामकिशोर प्रजापति क्रेन ऑपरेटर है और फैक्ट्री का स्थाई कर्मी है। घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को अवगत कराया था। इसके बाद उसे छोड़कर चले गए थे। हालत गंभीर होने पर उसे गुरुवार को ही कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर के उर्...