हमीरपुर, अक्टूबर 12 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में स्थापित जन औषधि केंद्र में दवाओं की आवक बढ़ गई है। सितंबर माह में इस केंद्र में सिर्फ 120 किस्म की दवाएं बची थीं। 24 सितंबर को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान'ने इस केंद्र में दवाओं के संकट की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसका असर हुआ। अब केंद्र में 342 किस्म की दवाएं मरीजों को सस्ती दरों में उपलब्ध कराई जा रही हैं। दवाओं की बढ़ती कीमतों के बीच जिला अस्पताल में जुलाई 2018 में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन शुरू हुआ था। उस समय ब्रेन पॉवर कंपनी द्वारा केंद्र का संचालन किया जा रहा था। वर्तमान समय में सुमन मेडिको कंपनी झांसी द्वारा केंद्र का संचालन किया जा रहा है। शुरुआत में लोगों को केंद्र के बारे में जानकारी नहीं थी, तो बिक्री कम थी, लेकिन जैसे जैसे लोगों ...