Hamirpur News: छोटे लोहिया की जयंती मना सिद्धांतों पर चलने का संकल्प
हमीरपुर, अगस्त 5 -- Hamirpur News: हमीरपुर। सपा कार्यालय में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं "छोटे लोहिया" के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की जयंती जिलाध्यक्ष इदरीस खान की अध्यक्षता में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए समाजवादी सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख शुभकरण सिंह परिहार ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सादगी, संघर्ष और समाजवादी मूल्यों की ऐसी मिसाल पेश की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पूर्व केंद्रीय मंत्री ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.