Hamirpur News: छापे में 291 बोरी कम मिला खाद्यान्न, कोटा निलंबित, एफआईआर दर्ज
हमीरपुर, जुलाई 26 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक के निरीक्षण में ग्राम पंचायत बड़ागांव के राशन विक्रेता के यहां 291 बोरी खाद्यान्न के साथ 40 किलो चीनी कम मिली। इस पर थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। ग्राम पंचायत बड़ागांव के कार्डधारक शांति ने निरीक्षण के दौरान बयान दर्ज कराते हुए बताया की राशन विक्रेता उसे खाद्यान्न नहीं देता है और डांटकर भगा देता है। अंत्योदय कार्डधारक रक्ति ने बताया कि उसे गांव का राशन विक्रेता राशन नहीं देता है। वह देवगांव से राशन लाने को मजबूर होती है। इसी तरह शांति ने बताया कि राशन विक्रेता अंगूठा लगवा कर राशन देने से मना कर देता है। इसके अलावा अन्य कार्डधारकों ने राशन विक्रेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पूर्ति निरीक्षक अभय उपाध्याय ने बताया कि 22 जुलाई को बड़ागांव की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.