हमीरपुर, जुलाई 28 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर हमीरपुर के नवनिर्वाचित छात्र संसद के पदाधिकारियो को मुख्य अतिथि चेयरमैन कुलदीप निषाद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह का संयुक्त उद्घाटन मुख्य अतिथि कुलदीप निषाद व प्रधानाचार्य रमाकांत वर्मा ने किया।मुख्य अतिथि चेयरमैन कुलदीप निषाद ने छात्र संसद को संबोधित करते हुए कहा कि वास्तव में इस प्रकार के आयोजन से शिशुओं में कर्तव्यों के निर्वाहन, कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम, दायित्व बोध, सहभागिता व बोलने की क्षमता का विकास होता है।शपथ समारोह में अध्यक्ष भैया ऋषभ यादव, मंत्री निशांत, सेनापति बलजीत, कन्या भारती में तान्या अध्यक्ष, नंदिनी मंत्री, विदुषी सेनापति, शिशु भारती के महेंद्र तिवारी अध्यक्ष, वैभव सिंह सेनापति, समृद्धि गुप्ता मंत्री के साथ-साथ अन्य मंत्रियों तथा व...