हमीरपुर, अगस्त 5 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे में नवीन गल्ला मंडी के समीप बुधवार को तेज रफ्तार लोडर ने छात्र-छात्राओं से भरे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पांच छात्र-छात्राएं घायल हो गई। सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इनमें तीन को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बुधवार को दोपहर करीब 1.30 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा से बीएड की परीक्षा देकर 25 वर्षीय छात्र शिवम त्रिपाठी, 27 वर्षीय गायत्री शुक्ला, 26 वर्षीय सोनम, 25 वर्षीय पूजा ई-रिक्शा चालक मुकेश कुमार के साथ वापस कस्बे में लौट रहे थे। हाईवे में नवीन गल्ला मंडी के सामने तेज रफ्तार लोडर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: वायरल वीडियो : ट्रक की टक्कर से पलटा स्कूली ब...