हमीरपुर, सितम्बर 23 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। जिला पंचायत की घटिया निर्माण का नमूना देखने हो तो आप बिरखेरा आइए, यहां 6 माह पूर्व बनाई गई पंचम राज्य वित्त योजना की लाखों रुपए का सीसी सड़क ध्वस्त हो गई। यह सीसी मार्ग बिरखेरा गांव से पारा-रैपुरा की ओर खेतों में जाने के लिए बनाया गया है। यहां पर एक पत्थर लगाया गया इसमें कार्यदाई संस्था में जिला पंचायत दर्ज है, लेकिन लागत का कोई उल्लेख नहीं है।बिरखेरा के ग्रामीण राजा भैया, जयराम, रमेश कुमार, अशोक कुमार, रामलाल, मनीष तिवारी, रामचरण, विनय कुमार आदि ने बताया कि गत फरवरी माह में गांव से पारा-रैपुरा की ओर खेतों की तरफ जाने के लिए जिला पंचायत के सीसी मार्ग का निर्माण कराया गया था। यह मार्ग बुरी तरह से ध्वस्त हो गया है, जिस तरह से यह क्षतिग्रस्त होता जा रहा है, उसे यह लगता है कि आने ...