हमीरपुर, अक्टूबर 19 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। रविवार की रात छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरिया थानाक्षेत्र के करियारी गांव निवासी 42 वर्षीय दुलीचंद्र सिंह रविवार रात करीब 10 बजे मकान की छत पर सो रहा था। रात में नींद से उठकर वह लघुशंका के लिए छत पर बने छज्जे की ओर जाने लगे। छज्जे पर रेलिंग नहीं होने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे घायल अवस्था में देखा तो चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सीएचसी लेकर आये। जहां मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक अपने पीछे एक पुत्री रेशमा, पुत्र शिवम और सत्यम को छोड़ गया है। पति की मौत पर पत्नी माल...