हमीरपुर, जुलाई 23 -- Hamirpur News: कुरारा। छत पर सो रही महिला को बुधवार रात सर्प ने डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया। इसके बाद परिजन जलाला से दवा पिलाने के बाद उरई मेडिकल कालेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कुरारा थानाक्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी ओमकार की 38 वर्षीय पत्नी गुड्डन बुधवार रात मकान की छत पर सोई हुई थी। छत में पास में ही तिली की सिरसौड़ी रही हुई थी। उसी से निकले सांप ने रात करीब 10 बजे उसे डस लिया। जिसके चिल्लाने पर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सर्पदंश से रिटायर्ड होमगार्ड की हुई मौत जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर किया गया। पति ने बताया कि परिजनों के कहने पर हम उसे जलाला भौली गांव भी ले गए जहां उसे दवा पिलवाई।...