Hamirpur News: छत का पलस्तर गिरने से किशोर घायल
हमीरपुर, सितम्बर 30 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। कस्बे के ब्लॉक के पीछे नई बस्ती मोहल्ले में बुधवार शाम घर की छत का पलस्तर अचानक गिरने से कमरे में खेल रहा 10 वर्षीय किशोर घायल हो गया। हादसे के बाद पड़ोसियों ने मलबा हटाकर किशोर को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया।नई बस्ती निवासी लाइनमैन दिनेश कुमार के घर में बुधवार शाम अचानक छत का पलस्तर भरभराकर नीचे गिर गया। उस समय कमरे में दिनेश कुमार का 10 वर्षीय पुत्र शिवा खेल रहा था। पलस्तर के मलबे की चपेट में आने से वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।दिनेश कुमार की बड़ी बेटी पूर्णिमा ने बताया कि घटना के समय घर में वह और उसका भाई ही थे। माता-पिता कानपुर के अस्पताल गए हुए हैं। अचानक छत का पलस्तर गिर गया। समय रहते मोहल्ले के लोगों ने शिवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.