हमीरपुर, नवम्बर 3 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने के उपरांत लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने पुलिस बल साथ लेकर चौड़ीकरण की सीमा में खड़े मकान को बुल्डोजर से ढहा दिया। क्षेत्र के पंधरी गांव निवासी मुन्नूलाल का मकान बांदा मार्ग किनारे बना हुआ है। मौजूदा समय में लोक निर्माण विभाग बांदा-पैलानी-तिंदवारी मार्ग का चौड़ीकरण कराकर सड़क का निर्माण करा रहा है। चौड़ीकरण की सीमा में मकान आने पर मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सत्यपाल ने पुलिस बल को साथ लेकर मकान का कुछ हिस्सा ढहा दिया है।गृहस्वामी मुन्नूलाल ने कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। मकान से जुड़ा प्रकरण अदालत में विचाराधीन है। अदालत का आदेश आने के पूर्व मकान ढहाकर मनमानी की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सत्यपाल ने ब...