हमीरपुर, अक्टूबर 6 -- Hamirpur News: मुस्करा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के चंदौरा बुधवा डेरा क्षेत्र में खेत से निकलने के विवाद को लेकर सोमवार शाम 60 वर्षीय राजबहादुर उर्फ लंगड़ी की सिर पर सब्बल से प्रहार कर हत्या करने के मामले में देर रात दो लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दो टीमें लगाई गई हैं। चौबीस घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक राजबहादुर के पुत्र शैलेंद्र ने देर रात पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता सोमवार शाम खेतों की जुताई करने गए थे। खेत से निकलने को लेकर विवाद में परिवार के अर्जुन तथा जगत अहिरवार ने पिता के सिर पर सब्बल से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए, जिससे पिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूच...