हमीरपुर, सितम्बर 29 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। अज्ञात चोर रात में एक मंदिर के अंदर घुसकर पूजा के उपकरण व दान पेटिका के साथ नलकूप केबिल स्टार्टर चोरी कर ले गए।ं किसान ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी किए जाने की थाना में तहरीर दी है।बिवांर थाना के छानी बुजुर्ग गांव के किसान पुष्पेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह ने थाना में तहरीर देकर बताया कि गांव के पारा गांव के रोड के पास अपने खेत में नलकूप लगाए है। खेत में शंकर भोले का मंदिर को बनाए हुए सुबह शाम पूजा अर्चना करता है। रात को अज्ञात चोर मंदिर के दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुसकर पूजा किए जाने के उपकरण, दान पेटिका, नलकूप की केबिल व स्टार्टर चोरी कर ले गए। सुबह उसकी पूजा करने के लिए मंदिर में जाने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला। इसके साथ ही पूजा का सामान व दान पेटी गायब मिली। इसके साथ ही नलकूप का त...