Hamirpur News: चोरी की चार पायलों के साथ महिला गिरफ्तार
हमीरपुर, जुलाई 11 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। नगर में सराफा की दुकान से चार जोड़ी पायलें चोरी करने वाली महिला को कोतवाली पुलिस ने पांच दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। महिला के कब्जे से चोरी की गई पायले बरामद कर उसे जेल भेज दिया। बीते सोमवार को नगर के तहसील मार्ग स्थित राम औतार सोनी की सराफा की दुकान में उसका पुत्र राहुल बैठा हुआ था। तभी एक महिला पुत्री के साथ दुकान आई और राहुल से पायल लेने की बात कह उससे पायलें दिखाने को कहा। जिस पर राहुल ने काउंटर पर पायले लगा दी। तभी मौका पाकर महिला ने चार जोड़ी पायलें अपने ब्लाउज में छिपा ली और पायल पसंद ना आने की बात कहकर चली गई। जब राहुल ने पायलें समेट कर रखी तो उसे पायलें कम होने का एहसास हुआ। उसने महिला को आसपास देखा लेकिन वह रफू चक्कर हो चुकी थी। उसने तुरंत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.