हमीरपुर, जुलाई 9 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के वार्ड नंबर 16 विवेकानंद नगर स्थित शिवानी पैलेस के पीछे रहने वाले आधा सैकड़ा से अधिक परिवार गत चार वर्षों से सड़क की मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। बरसात के दिनों में पूरा क्षेत्र कीचड़ और जलभराव से भर जाने से लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। वार्ड निवासी विनोद यादव, शशांक शिवहरे, रामजी प्रजापति, इंद्रजीत सिंह, अंकित शिवहरे, नवनीत गुप्ता, राजा गुप्ता, राकेश सोनी आदि ने बताया कि बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को उन्हें गोद या पीठ पर बैठाकर कीचड़ पार कराना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आए दिन मोटरसाइकिल चालक कीचड़ में फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उनका...