हमीरपुर, जुलाई 25 -- Hamirpur News: मौदहा/भरुआ सुमेरपुर। अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिनमें दो की मौत हो गई और दो का उपचार किया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदारपुर निवासी 25 वर्षीय जावेद उर्फ भूरा ने शुक्रवार की शाम पारिवारिक विवाद को लेकर सल्फास की गोलियां निगल ली। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां से उसे जिला अस्पताल और फिर वहां से कानपुर रेफर किया गया। कानपुर हैलट में जावेद की मौत हो गई। मृतक सात भाइयों व तीन बहनों में पांचवें नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। ऑटो चलाकर अपने परिवार के भरण पोषण में मदद करता था।सुमेरपुर कस्बे के इमिलिया थोक निवासी 15 वर्षीय नीरज, पंधरी निवासी 18 वर्षीय निखिल एवं सुमेरपुर निवासी 37 वर्षीय रामस्वरूप अवस्थी जहरीला पदार्थ खा लिया। जिन्हें गंभीर हालत में परिजनों ने प्राथमि...