हमीरपुर, जुलाई 29 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। बांदा में रहकर आईटीआई की पढ़ाई कर रहा छात्र बुधवार की सुबह सिजनौडा रेलवे क्रासिंग के पास चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सिर में गंभीर चोटे आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।थाना सुमेरपुर के बिरखेरा गांव निवासी श्याम प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु बुधवार की सुबह बांदा से मेमू ट्रेन में सुमेरपुर स्टेशन को सवार हुआ था। प्रियांशु ट्रेन के गेट पर बैठ गया। ट्रेन जब इचौली रेलवे स्टेशन से चंद्रावल नदी का पुल पार करके सिजनौडा क्रॉसिंग के पास पहुंची, तभी अचानक चलती ट्रेन से नीचे जा गिरा। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और प्रियांशु को उठाकर सीएचसी मौदहा प...