हमीरपुर, सितम्बर 30 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा कोतवाली के सिजनौड़ा गांव में दस वर्ष पूर्व मकान के विवाद में चचेरे भाई का गला काटने वाले पिता-पुत्र को अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम अफशाँ ने हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद व पंद्रह हजार जुर्माने की सजा सुनाई। मृतक के भाई की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।सहायक शासकीय अधिवक्ता सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिजनौड़ा गांव में मकान की रंजिश के चलते दरवाजे सो रहे कल्लू प्रजापति पर 14 मई 2016 की देर रात पारिवारिक भाई भगवानदीन ने अपने पुत्र राजेंद्र के साथ मिलकर धारदार हथियार से गर्दन में ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी थी। वारदात के समय उसका दामाद वरदानी निवासी खंडेह मौदहा भी सो रहा था। चीख-पुकार से उसकी आंख खुल गई, जिसके बाद पिता-प...