हमीरपुर, नवम्बर 10 -- Hamirpur News: मौदहा। कस्बे से सटे ग्राम सिजनौड़ा में चंद्रावल पुल के पहले सोमवार सुबह करीब 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुल के पास शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव की शिनाख्त कराने के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सिजनौड़ा गांव के निकट चंद्रावल पुल के पास एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। रिश्तेदारी में गया युवक गायबकुरारा। थानाक्षेत्र के बिलौटा ग्राम पंचायत के मजरा छक्की डेरा गांव अपनी रिश्तेदारी में आए युवक के लापता होने पर पिता ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदग...