हमीरपुर, सितम्बर 7 -- Hamirpur News: मौदहा। चंद्रावल नदी का जलस्तर कुछ दिनों तक कम रहने के बाद एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी के बढ़ते जलस्तर से क्षेत्र में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई रपटों के ऊपर एक मीटर से अधिक पानी बहने के कारण कस्बे से ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क टूट गया है। बम्हरौली के ग्राम प्रधान श्याम बाबू ने बताया कि पढ़ोरी रपटे के ऊपर एक मीटर से अधिक पानी बह रहा है। इससे क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क बाधित हो गया है। सोमवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय में सरकारी काम से आने के लिए उन्हें ओलामाफ से परछठ होते हुए मौदहा पहुंचना पड़ा। लंबा रास्ता तय करने में समय और धन दोनों अधिक खर्च हुए। भवानी ग्राम पंचायत के पंचायत मित्र गजेंद्र ने बताया कि गांव के पास चंद्रावल नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी सड़क तक पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों के आ...