हमीरपुर, अक्टूबर 16 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। घर से प्रेमी के साथ गई युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपना अखबार हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में युवती ने परिजनों पर प्रेम संबंध का विरोध करने का आरोप लगाया है। जबकि भाई ने युवक के विरुद्ध मझगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मझगवां थानाक्षेत्र के एक गांव से चार दिन पहले युवती रात में घर से प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद युवती के भाई ने मझगवां थाने में युवक के विरुद्ध बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने वीडियो वायरल कर सुरक्षा की मांग की है। वीडियो में युवती ने दावा किया है कि उसका युवक के साथ पिछले पांच-छह वर्षों से प्रेम संबंध है। जब उसने घरवालों को अपने रिश्ते के बारे में जानकारी दी तो वह शादी के लिए...