हमीरपुर, अक्टूबर 6 -- Hamirpur News: 0 पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ दी तहरीर राठ, संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के युवक ने घर में घुसकर शारीरिक शोषण किया। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस आया और किशोरी के साथ शारीरिक शोषण किया। किशोरी के शोर मचाने पर घर में मौजूद महिलाओं ने युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मंगलवार को किशोरी के पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्ष...