Hamirpur News: घर में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में विस्फोट के बाद आग, बाइक भी जली
हमीरपुर, अगस्त 30 -- Hamirpur News: हमीरपुर। राठ कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ले में शनिवार की रात घर के अंदर खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में विस्फोट के बाद आग लग गई। इसकी चपेट में आकर स्कूटी के बगल में खड़ी एक बाइक भी बुरी तरह से जल गई। गृहस्थी का सामान भी जला है। करीब दो लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। सिकंदरपुरा निवासी संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार की रात घर के अंदर खड़ी उनकी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पास में खड़ी उनकी बाइक भी उसकी चपेट में आकर धू-धूकर जलने लगी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। घर में मौजूद सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद आग बुझाई गई। इस अग्निकांड में उनका करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि आग कैसे लगी, इसके बारे में उन्हें भी कुछ नहीं पता। स्कूटी में व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.