हमीरपुर, अगस्त 24 -- Hamirpur News: राठ। गौशाला में भूसा और चारा की शिकायत करने से नाराज सचिव पर प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना से नाम हटा दिया। जिससे आहत चरवाहे ने जनसुनवाई में ऑनलाइन शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जलालपुर थानाक्षेत्र के हरसुंडी गांव निवासी बाबूराम यादव ने बताया कि वह गौशाला की गाय चराने का काम करता था। उसने गौशाला में भूसा और चारा न होने की शिकायत की थी। दो साल पहले उसका कच्चा मकान गिर गया था। जिसमें दबकर 11 बकरियों की मौत हो गई थी। वह अभी तक मकान नहीं बनवा सका है और घासफूस की झोपड़ी बनाकर रह रहा है। इस झोपड़ी में खाना, पीना और सोना होता है। बाबूराम यादव ने बताया कि शिकायत करने से नाराज सचिव ने प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में नाम नहीं दिया और अन्य लोगों के आवास दिलवा दिए। जब उससे आवास के लिए कहता है तो 10 हजार रुपये की ...