हमीरपुर, सितम्बर 3 -- Hamirpur News: मुस्करा/बिवांर, संवाददाता। गहरौली गांव की गोशाला के वायरल वीडियो की जांच करने पहुंची टीम को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। प्रभारी बीडीओ, सीवीओ का ग्रामीणों ने रास्ता रोककर समस्याएं बताने लगे। अधिकारी ग्रामीणों संग पैदल गोशाला पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों को अंदर जाने से रोक दिया। वीडियो बनाने का भी विरोध किया। विरोध की सूचना मिलने के बाद शाम को एसडीएम मौदहा करनवीर सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने स्वयं ही ट्रैक्टर की स्टेयरिंग भी संभाली और गोशाला तक ड्राइव करके पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर आश्वस्त किया कि समस्याएं जल्द हल की जाएंगी। उधर, गोशाला के दोनों केयर टेकरों को हटाते हुए सचिव से चौबीस घंटे के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। गहरौली गांव की गोशाला की दुर्दशा के वायरल वीडियो से प्रशासन में हड़क...