Hamirpur News: गुरुपूर्णिमा की पूर्व संध्या पर संत कबीरदास को दी श्रद्धांजलि
हमीरपुर, जुलाई 28 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। ग्राम झलोखर में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर संत शिरोमणि कबीरदास की प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर संत कबीर की शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत कबीरदास ने अपने दोहों और विचारों के माध्यम से समाज को सत्य, प्रेम, समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता और भाईचारे की राह दिखाते हैं। गुरु पूर्णिमा जैसे पावन पर्व पर संत कबीर का स्मरण करना उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: कबीर चौरा में देश भर से आएंगे श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.