हमीरपुर, जुलाई 28 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन ने 'चलो चलें गांव की ओर' सदस्यता महाअभियान के तहत मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम गुरदहा में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार, किसानों की समस्याओं और उन्हें संगठन से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से भागवत सिंह आचार्य को ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- भाकियू भानु का कुनबा बढ़ा, 19 नए पदाधिकारियों ने ग्रहण की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान के मा...