हमीरपुर, अक्टूबर 27 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जरिया थानाक्षेत्र के एक गांव से पंद्रह वर्षीय छात्रा को उसी का कोचिंग टीचर रात में बेहोश कर गुजरात ले गया था। जहां बंधक बनाकर उसके साथ कई दिनों तक रेप करता रहा। पुलिस ने 16वें दिन छात्रा को बरामद किया था। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मंगलवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अनिल कुमार खरवार की अदालत ने आरोपी कोचिंग टीचर को 20 साल के कठोर कारावास व 15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि जरिया थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 3/4 जनवरी 2023 की रात जब घर में परिजन सो रहे थे। तभी उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री को ग्राम पवई निवासी प्रलयांकर उर्फ अक्षय कुमार पुत्र मुन्नालाल कुशवाहा बहला-फुसलाकर अपन...