Hamirpur News: गिरते भूजल को रोकने को जल संचय जरूरी
हमीरपुर, जुलाई 21 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। भूजल सप्ताह के अंतर्गत ग्राम भैंस्ता के हाट बाजार में युवा कौशल विकास मण्डल द्वारा भूजल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, किसानों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड हरिओम सोनी उपस्थित रहे व संस्था के सीईओ मनोज कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए वर्षा जल संचयन,जल का विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी से जल बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। 'एक पेड़ माँ के नाम'अभियान के तहत किसानों को एक-एक पौधे का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- युवाओं ने लिया जल संरक्षण और मृदा गुणवत्ता का प्रशिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.