हमीरपुर, अक्टूबर 25 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी का कटान जारी है। ट्रैक्टरों द्वारा लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा इनकी औचक जांच भी नहीं की जा रही है। लकड़ी कटान का खेल जारी है।कुरारा थानाक्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी का कटान जारी है। लकड़ी कारोबारी गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से पेड़ खरीदकर लकड़ी का कटान कर रहे है। दिन में लकड़ी का कटान होता है तथा शाम ढलते ही ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा कटी लकड़ी का परिवहन किया जाता है। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा इनकी जांच भी नहीं की जाती है।ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई-रिक्शा आदि में लकड़ी परिवहन किया जा रहा है। कुरारा में हाइवे किनारे लकड़ी के डंप लगाए गए है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से लकड़ी लेकर एकत्र की जाती है। जिसे ट्रकों में लोडिंग कर बाहर भेज रहे है। क्षेत्र में अ...