हमीरपुर, सितम्बर 1 -- Hamirpur News: राठ। कस्बे के चरखारी रोड सिकंदरपुरा मोहल्ले की गली में एक युवक भैंस पालन करता है। उससे गंदगी फैलती है जिससे परेशान मुहालवासियों ने कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। कस्बे के चरखारी रोड सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी भान सिंह, संगीता, राहुल, राज मंगल, संतराम कुमार, राज मंगल, राहुल, सहित एक दर्जन लोगों ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि मोहल्ले की गली में एक युवक अपनी भैंसपालन करता है साथ ही निस्तार के गंदे पानी का पाइप सड़क पर किए हुए हैं। जिससे मुहाल वासियों को आवागमन में परेशानी होती है। शिकायत करने पर आरोपी लड़ाई झगड़ा पर आमादा हो जाता है। जिससे परेशान होकर मोहल्ले वासियों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...