हमीरपुर, सितम्बर 24 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। नौ दिनों तक भगवान गणेश के पूजन के बाद गुरुवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन चंद्रावल नदी में किया गया। इसके पूर्व नगर में गणेश प्रतिमाओं को भ्रमण कराया गया। इस दौरान गणेश सेवा समिति के साथ भारी संख्या मे महिलाएं, युवतियां व बच्चे गुलाल उड़ाते हुए डास करते नजर आये। यह भी पढ़ें- Auraiya News: गणपति बप्पा के जयकारों संग निकली विसर्जन यात्रागणेश चतुर्थी के उत्सव की तैयारी कस्बे में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 14 सितंबर से हर्षोल्लास के साथ नगर के विभिन्न स्थानों पर पांडाल सजाकर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। गुरुवार को सुबह से ही विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई। दोपहर बाद गणेश प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। जिसमें महिला, पुरुष व बच्चों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ डीजे पर नाचते-थिरकते, गगनभेदी ...