Hamirpur News: खाना खा रहे बांदा डिपो के चालक को पीटा, सिर फटा
हमीरपुर, अक्टूबर 14 -- Hamirpur News: हमीरपुर। स्थानीय डिपो में बस खड़ी करने को लेकर अलग-अलग डिपो के चालक-परिचालक के बीच मारपीट हो गई। जिससे चालक को चोटे आई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बांदा डिपो के चालक अमित कुमार त्रिपाठी निवासी मोहल्ला परशुराम तालाब (बांदा) और उरई डिपो के परिचालक शिवम के बीच बुधवार को बसों को खड़ा करने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। अमित ने बताया कि वह डिपो के अंदर बैठकर खाना खा रहे थे, तभी शिवम आया और बस हटाने को कहने लगा। उन्होंने कहा कि खाना खाने के बाद बस हटा देगा, इसी बात से नाराज होकर शिवम ने हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में चोट आई है।अमित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में थाने के उपनिरीक्षक प्रदीप पांडेय द्वारा एआरएम से दूरभाष पर वार्ता की। उनके द्वारा अवगत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.