Hamirpur News: खराब प्रगति वाले विभागों को सख्त चेतावनी
हमीरपुर, अक्टूबर 12 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। डीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर सितंबर माह की रैंकिंग के आधार पर विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं जनशिकायतों के निस्तारण की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिन विभागों की रैंकिंग खराब पाई गई, उनके अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की कुल रैंकिंग 24वीं है, जबकि विकास कार्यों की रैंकिंग 46वीं है। यदि विकास कार्यों की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार कर लिया जाए तो जनपद की समग्र रैंकिंग को टॉप-10 में लाया जा सकता है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी पूरी गंभीरता, प्रतिबद्धता एवं आपसी समन्वय के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.