Hamirpur News: खबर का असर : जेसीबी मशीन चलाकर कराई जल निकासी
हमीरपुर, सितम्बर 7 -- Hamirpur News: बिवांर। विकासखंड मुस्करा के ग्राम उमरी में सड़क किनारे स्थित शाश्वत शांति इंटर कॉलेज परिसर में जलभराव की खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सोमवार को बीडीओ के निर्देश के बाद यहां सफाई अभियान चलाया गया। जिसके बाद परिसर से पानी की सफाई हुई। बता दें कि एक पखवारे से परिसर में लबालब पानी भरा था। जिससे छात्र-छात्राओं ने कॉलेज आना बंद कर दिया था। खबर प्रकाशन के बाद खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने तत्काल सचिव रामप्रसाद को समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए। दोपहर निवर्तमान प्रधान कपिल वर्मा और सचिव रामप्रसाद की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया। नाले में जमी काई, घास-फूस और कचरे को जेसीबी मशीन लगाकर हटाया गया और पानी की निकासी कराई गई।निवर्तमान प्रधान कपिल वर्मा ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.