हमीरपुर, अक्टूबर 24 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में रविवार को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के मद्देनजर डीएम ने शहर के परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। सवेरे एएसपी ने पुलिस बल की ब्रीफिंग की। बता दें कि उक्त परीक्षा जनपद में तीन अलग-अलग तिथियों में प्रतिदिन दो पाली में होगी। जिसके लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 5136 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। डीएम अशोक कुमार ने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार के साथ इस्लामियां इंटर कॉलेज एवं राजकीय इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर की जा रही तैयारियों, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों तथा कक्ष निरीक्षकों के प्रशिक्षण का जा...