हमीरपुर, अगस्त 20 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डॉ.कलाम सभागार में डीएम अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रशासकों के साथ संवाद बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद करते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में ग्राम प्रधानों द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत न होने, घरों तक पेयजल आपूर्ति न पहुंचने, विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने, परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरने, जर्जर विद्यालय भवनों, जलभराव एवं कीचड़ सहित विभिन्न समस्याएं डीएम के समक्ष रखी गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, नलकूपों के सं...