Hamirpur News: कोर्ट के आदेश पर बहू, समधी सहित छह पर मुकदमा
हमीरपुर, जुलाई 11 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। कस्बे के कबीर स्कूल के पास चरखारी रोड सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी श्यामबिहारी ने बताया कि वह वृद्ध, बीमार और सीनियर सिटीजन है। पुत्र दीपक गुप्ता उर्फ रिंकू व उसकी पत्नी रजनी के बीच पिछले 8 साल से विवाद चल रहा है और न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। बहू रजनी के दुर्व्यवहार से तंग आकर अपनी पुत्री उमा के मकान में अलग रहता है। 31 जनवरी सुबह 5 बजे जब वह सो रहा था। तभी बहू रजनी अपने पिता छत्रपाल, भाई जितेंद्र, शैलेंद्र और दो अज्ञात व्यक्ति के साथ आए। गाली गलौज करते हुए पत्थर फ़ेंके, घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। छोटी पुत्री रमा को फोन पर सूचना दी तो उसने डायल पुलिस को फोन कर दिया। पुत्री रमा व दामाद मनीष ने उसे बचाने आए तो पुलिस के सामने ही आरोपियों ने रमा व मनीष के साथ मारपीट की। जब पुत्री और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.