हमीरपुर, अगस्त 23 -- Hamirpur News: हमीरपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत परिषदीय स्कूलों के दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन टीवी क्लीनिक सभागार में किया गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनूप कुमार पांडेय ने बताया कि मेडिकल कैम्प में 13 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। मेडिकल टीम के ईएनटी सर्जन डॉ.विकास यादव, नेत्र सर्जन डॉ.एके सिंह व आर्थो सर्जन डॉ.ब्रम्ह प्रकाश ने बच्चों का परीक्षण किया। जिसमें 11 दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किये गये। इस दौरान ब्लाक के स्पेशनल एजूकेटर्स मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...