Hamirpur News: कुल की फातिहा के साथ हजरत मुख्तार निजामी के उर्स का समापन
हमीरपुर, अगस्त 25 -- Hamirpur News: मौदहा। कस्बे के मोहल्ला हुसैनगंज स्थित प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मुख्तार अहमद निजामी का चार दिवसीय सालाना उर्स मुबारक मंगलवार को बड़े कुल की फातिहा के साथ सकुशल संपन्न हो गया। उर्स के अंतिम दिन दरगाह पर हजारों की संख्या में अकीदतमंद पहुंचे और कुल की फातिहा में शामिल होकर मुल्क व कौम की खुशहाली, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। मंगलवार सुबह आयोजित बड़े कुल की फातिहा में दूर-दराज क्षेत्रों से आए जायरीनों की भारी भीड़ रही। फातिहा के बाद करीब एक घंटे तक रंग की महफिल सजी, जिसमें कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए। कव्वालियों पर अकीदतमंद झूम उठे और जमकर कव्वालों को दाद देते रहे। उर्स के सभी कार्यक्रमों में दरगाह के सज्जादानशीन गफ्फार अहमद निजामी एवं हाजी इफ्तिखार अहमद निजामी मौजूद रहे। वहीं खानकाह मुख्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.