हमीरपुर, अक्टूबर 12 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। रबी अभियान के तहत जनपद में किसानों को उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार जनपद में वर्तमान में यूरिया एवं फॉस्फेटिक उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। किसानों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक भंडारण न करें तथा फसलों की आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक खरीदें। जिला कृषि अधिकारी हरीशंकर ने बताया कि अब तक जनपद में 1,800 मीट्रिक टन यूरिया एवं 2,176 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक का वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में निजी एवं सहकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर 14,700 मीट्रिक टन यूरिया तथा 7,855 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त प्रयागराज से 600 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक आवंट...