हमीरपुर, अक्टूबर 24 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। रबी वर्ष 2026-27 में किसानों को गुणवत्तायुक्त प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने तथा रबी फसलों की समय से बुवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जनपद के समस्त राजकीय बीज भंडारों पर विभिन्न फसलों के बीज निर्धारित अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रबी सीजन के लिए उन्नत बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरूफसलों के बीज पर अनुदान की दरें उप कृषि निदेशक डॉ.प्रमोद कुमार ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा गेहूं, चना, मटर, मसूर, तोरिया तथा राई-सरसों के प्रमाणित बीज पर निर्धारित दरों के अनुसार अनुदान दिया जा रहा है। गेहूं की 10 वर्ष से कम पुरानी प्रजातियों के बीज की विक्रय दर 4738 रुपए प्रति कुंतल है, जिस पर 2369 रुपए अनुदान देय है। वहीं 10 वर्ष या उससे अधिक पुरानी...